भारतीय युवा कांग्रेस ने स्थापना दिवस का 62वां वर्ष मनाया
नई दिल्ली, मंगलवार, 09 अगस्त 2022। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय कार्यालय में स्थापना दिवस का 62वां वर्ष मनाया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने, संगठन को मजबूत करने व जनहित में कार्य करने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात देश भर से आए कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी युवा कांग्रेस कार्यालय से जंतर-मंतर तक 'आजादी की गौरव यात्रा' में शामिल हुए। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, जिस प्रकार से राहुल गांधी जी देश के प्रत्येक शोषित वर्ग की आवाज हमेशा उठाते हैं, चाहे वह महिलाएं हों, किसान हों या मजदूर हों।
उनसे ही प्रेरणा लेकर युवा कांग्रेस भी देश के प्रत्येक नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और खड़ी रहेगी।
इसके साथ ही भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने अपने संदेश में कहा कि, युवा कांग्रेस की नींव पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने रखी थी। एक कार्यकर्ता के तौर पर मुझे गर्व महसूस होता है कि जिस सेवा और समर्पण के उद्देश्य के साथ युवा कांग्रेस संगठन की स्थापना हुई थी, आज युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठां के साथ उस संकल्प को पूरा कर रहा है।
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
