शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर संधू की हत्या में शामिल व्यक्ति गिरफ्तार
चंडीगढ़, मंगलवार, 09 अगस्त 2022। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने 2020 में शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की हत्या में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि दोनों अपराधियों की पहचान गुरविंदर सिंह और संदीप सिंह के रूप में की गई है तथा वे कथित रूप से सीमा पार नशीले पदार्थों व हथियारों की तस्करी में संलिप्त थे। यादव के मुताबिक, गुरविंदर सिंह शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है।
उन्होंने ट्वीट किया, “एक अभियान के तहत तरन तारन पुलिस ने सुख बिखारीवाल और हैरी चठा के करीबी सहयोगियों गुरविंदर सिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार किया। वे सीमा पार विस्फोटक, मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी में संलिप्त थे। मामले में आगे की जांच जारी है।” यादव ने कहा, “गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा/राजा कॉमरेड बलविंदर सिंह संधू और एनआईए के एक पीओ की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है।” उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 635 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल, दो मैगजीन, 13 कारतूस, 100 ग्राम अफीम, 3.95 लाख रुपये नकद और एक कार भी बरामद की है। पंजाब में आतंकवाद से लड़ने वाले शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की अक्टूबर 2020 में तरन तारन जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
