36 फीसदी सस्ता मिल रहा सोना!
सर्राफा बाजारों में सोमवार को सोने के दाम 52000 के पार पहुंच गए। इस के चलते चांदी भी मजबूत होकर 58100 को क्रास कर गई। वही लोग खरीदारी करने के लिए सोने की कीमतों में गिरावट की प्रतीक्षा कर रहे हैं. मगर जिन व्यक्तियों को सोने की कीमत अधिक लग रही हैं उनके लिए सस्ते सोने का भी विकल्प है. सोने के आभूषण 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट में तैयार किए जाते हैं. आपको बता दें 14 कैरेट का सोना 22 कैरेट के सोने की तुलना में 36 प्रतिशत सस्ता है तो 18 कैरेट के मुकाबले 22 प्रतिशत सस्ते में मिल रहा है.
वही हाल के दिनों में देखा गया है कि सोने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते अधिकतर खरीदार 14 कैरेट के सोने की खरीदारी कर रहे हैं. वैसे भी डायमंड एवं जेमस्टोन ज्वेलरी तैयार करने के लिए 18 कैरेट के सोने का उपयोग किया जाता है. क्योंकि कम कैरेट वाला सोना डायमंड या दूसरे स्टोन को मजबूती के साथ थाम सकता है. मगर हाल के दिनों में कम दाम होने के चलते 14 कैरेट के सोने की मांग बढ़ी है. ऐसी ज्वेलरी में सिर्फ 58.3 प्रतिशत सोना होता है तथा बाकी दूसरे मेटल्स का उपयोग किया जाता है. जो 14 कैरेट के सोने को अफोर्डेबल बना देता है. वही हाल के दिनों में सेल्स बढ़ाने के लिए कई दिग्गज ज्वेलरी कंपनियों ने 14 कैरेट के ज्वेलरी लॉन्च किया है. 14 से 22 कैरेट के सोने की कीमतों पर नजर डालें तो 14 कैरेट के साने का दाम 30,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो 18 कैरेट क़दाम 39,840 रुपये है. वहीं 22 कैरेट का दाम 48,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
