दिल्ली के उपराज्यपाल ने तिरंगा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई
नई दिल्ली, रविवार, 07 अगस्त 2022। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए रविवार को तिलक मार्ग से तिरंगा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली का आयोजन नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने किया, जिसमें 200 साइकिल सवार इंडिया गेट, शाहजहां रोड, पृथ्वीराज रोड और राजेश पायलट मार्ग होते हुए खान मार्केट पहुंचे। उपराज्यपाल ने ट्वीट किया, ”आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एनडीएमसी द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। साइकिल चालकों / प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था।” उपराज्यपाल ने साइकिल की सवारी भी की और अन्य साइकिल चालकों को प्रोत्साहित भी किया।
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
