राष्ट्रीय राजधानी में बारिश, तापमान औसत से कम
नई दिल्ली, रविवार, 07 अगस्त 2022। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, दिन के समय अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं ...
-
सोनोवाल ने भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल’ पोत के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की
वाराणसी (उप्र), गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजर ...
-
ओडिशा में 4,000 किलोग्राम विस्फोट की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
