संजय राउत की वाणी और लेखनी मारती है डंक, ईडी कार्रवाई को लेकर अरविंद सावंत ने भाजपा पर साधा निशाना
मुंबई, रविवार, 31 जुलाई 2022। शिवसेना सांसद और नेता संजय राउत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर पार्टी सांसद अरविंद सावंत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। दरअसल, ईडी ने संजय राउत के आवास पर छापेमारी की। कहा जा रहा है कि ईडी के समन के बावजूद संजय राउत पेश नहीं हुए थे जिसकी वजह से जांच एजेंसी शिवसेना नेता के घर पहुंची। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि संजय राउत की वाणी और लेखनी दोनों डंक मारती हैं इसलिए उनसे वे (भाजपा) परेशान हैं... जो विपक्ष में बात करेगा उसका मुंह बंद करो, धुलाई मशीन खाली है। जितने लोग आपके पास आए हैं उन लोगों पर आपने (भाजपा ने) ही ईडी के इल्जाम लगाए थे, उसका क्या हुआ ?
उन्होंने कहा कि सिर्फ महाराष्ट्र में ही भ्रष्टाचारी लोग हैं, और राज्यों में नहीं है ? खुद राज्यपाल जी कहते हैं कि अगर मुंबई से गुजराती और मारवाड़ी निकल जाएंगे तो इसकी आर्थिक राजधानी का स्तर चला जाएगा। इसका मतलब पैसे वाले कौन हैं और छापेमारी किस पर हो रही है ? यह भाजपा करा रही है। एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि कई लोगों को ईडी का नोटिस मिला है। जांच एजेंसियां चाहे वह ईडी हो, सीबीआई हो, आईटी हो या राज्य की एजेंसियां, ये सभी शिकायत मिलने पर जांच करती हैं। संजय राउत के मामले में यह बार-बार हो रहा है इसलिए इसके पीछे का सही कारण वही बता सकते हैं।
Similar Post
-
सभी मतदान केंद्रों पर विशेष एसआईआर शिविर आयोजित होगा: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चंडीगढ़, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। पंजाब के सभी मतदान केंद्रों प ...
-
एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव 27 जुलाई को
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपनी ...
-
मुर्मु रविवार को मोल्दोवा, मैसिडोनिया और रोमानिया की सात दिन की राजकीय यात्रा पर जायेंगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 ...
