सोना 540 और चांदी में 2388 रुपये की साप्ताहिक तेजी
दुनिया की प्रमुख मुद्रओं के मुकाबले डॉलर के सुस्त रहने से बीते सप्ताह वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में आई तेजी की बदौलत घरेलू सर्राफा बाजार में सप्ताहांत पर सोना 540 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2388 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी रही। समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में तेजी का रुख रहा। सोना हाजिर 19.98 डॉलर प्रति औंस मजबूत होकर सप्ताहांत पर 1754.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 15.6 डॉलर प्रति औंस की तेजी लेकर 1750.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसी तरह सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.91 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 19.80 डॉलर प्रति औंस रही।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
