ED ने एचएएल के पूर्व महाप्रबंधक, पांच अन्य की संपत्ति की कुर्क
नई दिल्ली, शनिवार, 30 जुलाई 2022। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन की कथित हेराफेरी से जुड़ी जांच के क्रम में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के एक पूर्व महाप्रबंधक (वित्त) और पांच अन्य लोगों की 2.39 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को धनशोधन कानून के तहत कुर्क कर लिया है। केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि एचएएल के महाप्रबंधक (वित्त) रह चुके भाबेन मैत्रा और बिपरा चरण महाराणा, सदानंद नायक, जीसूदन खोसला, जयराम गरड़ा जगन्नाथ आपट और दिवंगत उरधाबा खोसला की चल-अचल संपत्ति धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत कुर्क करने का अस्थायी आदेश जारी किया गया है।
बयान में कहा गया कि संपत्ति की कुल कीमत 2,39,38,681 रुपये है। ईडी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भुवनेश्वर शाखा (एसीबी) द्वारा दर्ज की गईं छह प्राथमिकियों का संज्ञान लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि 2013-18 के बीच ‘‘दस्तावेज़ों में फर्जीवाड़ा कर एचएएल की 18.75 करोड़ रुपये की राशि का गबन किया गया।’’ एजेंसी ने आरोप लगाया कि मैत्रा और अन्य ने ‘‘अपराध के माध्यम से धन अर्जित किया और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे। अपराध से अर्जित आय के स्रोत को छिपाने के लिए विभिन्न संपत्तियां हासिल कीं और उन्हें बेदाग के रूप में पेश किया।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
