राजस्थान के अलवर में भीषण सड़क हादसा
- दो युवकों की मौत, एक घायल
जयपुर, शनिवार, 30 जुलाई 2022। राजस्थान के अलवर में शनिवार को एक ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार को बहरोड़ स्थित आरटीओ कार्यालय के पास हुआ, जब एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बहरोड़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि हादसे में पास के एक गांव के दो युवकों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमित कुमार (18) और हर्ष (19) के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिए गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
