थल सेना प्रमुख मनोज पांडे भूटान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना
नई दिल्ली, शुक्रवार, 29 जुलाई 2022। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शुक्रवार को भूटान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। वह व्यापक रक्षा और सुरक्षा समझौतों के लिए भूटान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व व अन्य नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘यह यात्रा अद्वितीय और समय पर खरे उतरे द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाएगी, जिसमें अत्यधिक विश्वास, सद्भावना और आपसी समझ शामिल है।’’ बयान के अनुसार, थल सेना प्रमुख दोनों देशों की सेनाओं के बीच मजबूत सांस्कृतिक और पेशेवर संबंधों को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए रॉयल भूटान सेना में अपने समकक्ष के साथ व्यापक चर्चा करेंगे।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
