सोना चांदी दोनों में बड़ी उछाल
भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार को सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं. लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है. 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 51623 रुपये में बिक रहा है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट्स बढ़ कर 57912 रुपये पहुंच गए हैं. मालूम हो कि दिन में दो बार सोने-चांदी के दाम जारी किए जाते हैं. एक बार सुबह और दूसरी बार शाम को, 995 प्योरिटी वाला सोना आज 51416 रुपये में मिल रहा है. 916 शुद्धता वाला सोना आज 47287 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम बढ़कर 38717 रुपये पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 30199 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 57912 रुपये की हो गई है.
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
