वायु सेना ने मिग-21 दुर्घटना में जान गंवाने वाले पायलटों के नाम जारी किए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 29 जुलाई 2022। भारतीय वायु सेना का एक मिग-21 युद्धक विमान बृहस्पतिवार की रात राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे दो पायलटों- विंग कमांडर एम. राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल की जान चली गयी। वायुसेना के एक अधिकारी ने शुक्रवार को मीडिया को दोनों पायलटों के नाम जारी किए और बताया विंग कमांडर राणा हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे जबकि फ्लाइट लेफ्टिनेंट बल जम्मू के निवासी थे। वायुसेना के अनुसार दो सीटों वाला मिग-21 विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था और रात में करीब 9:10 बजे बाड़मेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वायुसेना मुख्यालय ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पहले ही ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ के आदेश दे दिए हैं। मिग-21 विमान लंबे समय तक भारतीय वायुसेना का मुख्य आधार रहे हैं। हालांकि, हाल में विमान का सुरक्षा रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट ने मार्च में राज्यसभा में कहा था कि पिछले पांच वर्षों में तीनों सेवाओं के विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में 42 रक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी।
Similar Post
-
कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य मंत्री से सूती धागे के निर्यात को नियंत्रित करने का किया आग्रह
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य म ...
-
दिल्ली की अदालत ने लालकिला विस्फोट मामले में एनआईए के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को ...
-
जरांगे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, रिकॉर्ड के आधार पर 58 लाख प्रमाणपत्र देने की मांग
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 29 अगस्त 2026। आरक्षण कार्यकर्ता मन ...
