सोशल मीडिया पर सदन की कार्यवाही डालने पर होगी कार्रवाई: नायडू
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 जुलाई 2022। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार काे कहा कि सदन की कार्यवाही सोशल मीडिया पर डालने वाले सदस्यों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नायडू ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरु करने के बाद कहा कि कुछ सदस्यों ने हाल के दिनों की सदन की कार्यवाही की फूटेज सोशल मीडिया पर डाली है जो अनुचित है। सदन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। इस पर कुछ सदस्यों ने कहा कि सोशल मीडिया पर इसे डाला जा सकता है। नायडू ने कहा कि सदन की कार्यवाही सोशल मीडिया में डालने के लिए सदस्य प्राधिकृत नहीं है। उन्होंने कहा कि सदस्यों को सदन की कार्यवाही सोशल मीडिया पर नहीं डालनी चाहिए। ऐसा करने वाले सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
