भारत में अवैध रूप से रह रहे पांच चीनी नागरिक गिरफ्तार
नोएडा, गुरुवार, 28 जुलाई 2022। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से देश में रह रहे पांच चीनी नागरिकों को बुधवार को पकड़ा। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर पांच चीनी नागरिकों को पकड़ा। पुलिस की जांच में पाया गया है कि ये चीनी नागरिक वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां अवैध रूप से रुके हुए थे, सभी को दिल्ली में ‘डिटेंशन सेंटर’ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि चीनी नागरिकों की पहचान वांग होंग हुयांग, यूआन हिवू, जे मेनजिओंग, जियांग हूनयोंग, हू यलीन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी मोबाइल बनाने वाली एक कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्य कर रहे थे।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
