BJP पर ममता का वार, कहा- बंगाल को तोड़ने के पहले रॉयल बंगाल टाइगर से लड़ना होगा
कोलकाता, बुधवार, 27 जुलाई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को एक बार फिर बीजेपी पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में मैं कहना चाहती हूं कि जो उद्योगपति हैं उन्हें डरने की ज़रूरत नहीं है। मुझे पता है आपके घर में ED, IT और CBI की छापेमारी हो चुकी है। लेकिन मुझे विश्वास है कि 2024 में भाजपा नहीं आएगी, इसलिए पुराना घर (संसद) तोड़कर नया घर (सेंट्रल विस्टा) बना रहे हैं। क्योंकि उनका पुराना घर में जाना फिर से नहीं हो पाएगा। लेकिन किसी भी घर में चले जाए अगर भाग्य ख़राब हो जाएगा तो भाग्य ठीक नहीं होगा।
ममता बनर्जी में कहा कि उनके (BJP) पास कोई काम नहीं है बस उनका काम है 3-4 एजेंसी को लगाकर राज्य सरकारों को जब्त करवाना। महाराष्ट्र,पंजाब सरकार को तोड़ा है… झारखंड को तोड़ना है और बंगाल ने तो उन्हें हरा दिया है। याद रखें बंगाल को तोड़ने के पहले रॉयल बंगाल टाइगर से लड़ना होगा। हम रोजगार चाहते हैं लेकिन वे नहीं चाहते, हम शांति चाहते हैं वे नहीं चाहते है।
ममता बनर्जी ने कहा कि संस्था चलाने में कुछ गलतियां होती हैं…क्या गलती किसी से नहीं होती है। अगर कोई गलती करेगा तो उसे सज़ा मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन आज मीडिया ट्रायल चल रहा है, और वे लोगों को आरोपी कह रहे हैं। वे सिर्फ बंगाल के बारे में खराब धारणा बनाना चाहते हैं। एजेंसियों के नाम पर राज्यों के बारे में गलत धारणा बनाने का काम हो रहा। भारत में जब 40 % बेरोजगारी बढ़ रही है तो इसकी तुलना में बंगाल में 45% की कमी आई है। हमने 200 औद्योगिक पार्क, 16 मेडिकल कॉलेज बनाए।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
