शिमला में खाई में गिरी बस, 20 से अधिक यात्री घायल, दो अंदर फंसे
शिमला, बुधवार, 27 जुलाई 2022। शिमला में बुधवार को एक बस के खाई में गिरने से 20 यात्री घायल हो गये और दो अन्य यात्री उसमें फंस गये। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी। शिमला जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) के अनुसार, दुर्घटना अपराह्न दो बजकर 15 मिनट पर हीरा नगर क्षेत्र में हुई थी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, जिस समय बस खाई में गिरी उसमें 25 यात्री सवार थे। लगभग 20 से 23 यात्री घायल हो गए और दो यात्री अंदर फंस गये। विभाग ने कहा कि पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और फंसे हुए दो यात्रियों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
