राहुल ने भारतरत्न अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली, बुधवार, 27 जुलाई 2022। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपनी सादगी और विद्वता के बल पर सबका दिल जीत लिया था और राष्ट्रपति के रूप में अपनी विनम्रता के लिए वह अत्यंत लोकप्रिय रहे। गांधी ने फेसबुक संदेश में कहा " भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। एक महान वैज्ञानिक और दूरदर्शी डॉ. कलाम ने अपनी विनम्रता और बौद्धिकता से लाखों लोगों का दिल जीता।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
