शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत
शेयर बाजार में मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 68.16 अंक चढ़कर 55,834.38 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 1.9 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,632.90 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखी गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 30.3 अंक की बढ़त के साथ 23,696.74 अंक और स्मॉलकैप सूचकांक 14.57 अंक ऊपर 26,753.71 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि सोमवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 306.01 अंक लुढ़ककर 56 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 55766.22 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 88.45 अंक फिसलकर 16631 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
