सरकार की नीतियों के कारण मूंग किसान परेशान: कमलनाथ
भोपाल, सोमवार, 25 जुलाई 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सरकार की नीतियों के कारण किसान अपनी मूंग औने पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हुए हैं। कमलनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि शिवराज सरकार की लापरवाही और लेटलतीफी के कारण राज्य में मूंग उत्पादक किसान एक बार फिर घाटा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही के चलते औने पौने दामों पर मूंग बेचने को मजबूर हुए किसानों को ”भावांतर योजना” की राशि का भुगतान अब राज्य सरकार को तत्काल करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि भाजपा सरकार एक तरफ तो किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है और दूसरी तरफ किसान विरोधी निर्णय लेती है। इसके चलते खेती राज्य में घाटे का धंधा ही बनी हुयी है।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
