जनपथ रोड होगा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नया पता
नई दिल्ली, सोमवार, 25 जुलाई 2022। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का नया पता अब जनपथ रोड स्थित वह बंगला होगा, जहां कभी पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहते थे। द्रौपदी मुर्मू के भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद कोविंद राष्ट्रपति भवन छोड़ सोमवार को अपने नए आवास पहुंचे। पासवान का निधन 2020 में हुआ था। उससे पहले करीब तीन दशक तक वह 12 जनपथ स्थित इस बंगले में रहे। उनके बेटे चिराग पासवान ने नोटिस मिलने के बाद अप्रैल में बंगला खाली कर दिया था। बंगले को, राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनके आवास के रूप में तैयार किया गया है। गौरतलब है कि देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक पासवान का अक्टूबर 2020 में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह 1989 से, जनता दल से लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी तक अलग-अलग विचारधाराओं वाले दलों के नेतृत्व वाली केंद्र सरकारों में मंत्री रहे।
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
