दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला केस सामने आने के बाद बोले केजरीवाल- घबराने की जरूरत नहीं, एलएनजेपी में बना आइसोलेशन वार्ड
नई दिल्ली, रविवार, 24 जुलाई 2022। राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का मामला सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस बीच इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बता दें दिल्ली के सीएम ने कहा कि मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज स्थिर है और ठीक हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है और स्थिति काबू में है। सीएम केजरीवाल ने आगे बताया कि हमने एलएनजेपी में अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया है। हमारी सबसे अच्छी टीम दिल्लीवासियों में मंकीपॉक्स को फैलने से रोकने और उनकी रक्षा करने के लिए है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
