पार्थ चटर्जी के खिलाफ ईडी के मामले की समयबद्ध जांच की जाए: टीएमसी
कोलकाता, रविवार, 24 जुलाई 2022। तृणमूल कांग्रेस ने गिरफ्तार किए गए पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में समयबद्ध तरीके से जांच किए जाने की रविवार को मांग की और कहा कि यदि किसी नेता ने कुछ गलत किया है, तो पार्टी राजनीतिक रूप से उसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी। ईडी ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में राज्य के कई हिस्सों में गत शुक्रवार को छापेमारी की थी और चटर्जी की निकट सहयोगी एक महिला के आवास से कम से कम 20 करोड़ रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया था। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी का उस महिला से कोई संबंध नहीं है, जिसके पास से नकद राशि मिली है। उन्होंने कहा, पार्टी इस मामले में समयबद्ध जांच किए जाने की मांग करती है।
उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में केंद्रीय एजेंसी की जांच कई साल से जारी है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कई करोड़ रुपये वाले सारदा चिटफंट मामले की जांच 2014 से कर रहा है और 2016 के चुनाव से पहले सामने आए नारदा टेप मामले की जांच भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। घोष ने कहा, कानून अपना काम करेगा। तृणमूल कांग्रेस हस्तक्षेप नहीं करेगी, भले ही कितना भी बड़ा नेता इसमें शामिल क्यों न हो।
Similar Post
-
सभी मतदान केंद्रों पर विशेष एसआईआर शिविर आयोजित होगा: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चंडीगढ़, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। पंजाब के सभी मतदान केंद्रों प ...
-
एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव 27 जुलाई को
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपनी ...
-
मुर्मु रविवार को मोल्दोवा, मैसिडोनिया और रोमानिया की सात दिन की राजकीय यात्रा पर जायेंगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 ...
