Honor X8 5G हुआ पेश
Honor की ओर से Honor X8 5G स्मार्टफोन पेश किया गया है। कंपनी ने Honor X8 के 5G वर्जन के तौर पर इस डिवाइस को घोषित किया है। इसके लिए कहा गया है कि यह अधिक ज्यादा पावरफुल हार्डवेयर के साथ आएगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 480+ SoC होने की बात कही गई है जबकि इसके पहले आए 4G वेरिएंट में Snapdragon 680 SoC चिप दी गई है। Honor X8 5G में 6.5-इंच का LCD डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा में 48-मेगापिक्सल का मेन लेंस और 5,000mAh की बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
Honor X8 5G price, availability
- Honor X8 5G की कीमत अभी तक कंपनी की ओर से बताई नहीं गई है। फोन में सिंगल रैम स्टोरेज वेरिएंट होगा जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जाएगी। यह मिडनाइट ब्लैक और ओशन ब्लू कलर्स में घोषित किया गया है।
Honor X8 5G specifications
- Honor X8 5G में एंड्रॉयड 11 का सपोर्ट है और यह इस पर बेस्ड Magic UI 4.2 पर रन करता है। फोन में 6.5 इंच एचडी प्लस (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:09 है। हैंडसेट में एड्रेनो 619 जीपीयू और 6GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर दिया गया है।
- कैमरा फ्रंट की बात करें तो, यह रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके सपोर्ट में एक डेप्थ सेंसर और मैक्रो शूटर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए Honor X8 5G में f/2.0 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
- कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके सेंसर्स में एक्सिलरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिल जाते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Honor X8 5G में 5,000mAh की बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसके डाइमेंशन 163.66x75.13x8.68mm और वजन 194 ग्राम है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
