भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर अभी तक तीन लाख से ज्यादा शिकायतें मिलीं : पंजाब सरकार
चंडीगढ़, शनिवार, 23 जुलाई 2022। पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि राज्य की भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर अभी तक तीन लाख से भी ज्यादा शिकायतें आयी हैं और सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ ‘कड़ी कार्रवाई’ करेगी। पंजाब सरकार ने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर रोजाना 2,500 से ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की। उन्होंने बताया, ‘‘हमारा सपना -- भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब।’’ भगवंत मान नीत सरकार ने मार्च में भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन लांच कर लोगों को विकल्प दिया कि वे भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी कर्मचारियों/अधिकारियों की ऑडियो और वीडियो साक्ष्य उसपर भेज सकें। पंजाब सतर्कता विभाग द्वारा इन शिकायतों की जांच की जाती है।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
