राजस्थान में 132 प्रशिक्षु आरटीएस का पदस्थापन एवं 262 नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण
जयपुर, शनिवार, 23 जुलाई 2022। राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार राजस्थान तहसीलदार सेवा के 132 प्रशिक्षु एवं 262 नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के पदस्थापन/तबादला आदेश जारी किए गए हैं। राजस्व मंडल निबंधक श्री महावीर प्रसाद ने बताया कि इन तबादला आदेशों में आरटीएस बेच- 30 के 132 प्रशिक्षु नायब तहसीलदारों का पदस्थापन किया गया है। इन प्रशिक्षु नायब तहसीलदारों का प्रशिक्षण शुक्रवार को ही आरआरटीआई अजमेर में संपन्न हुआ था। इनमें 124 को गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 8 को अनुसूचित क्षेत्र में पद स्थापित किया गया है। इसी प्रकार राज्य के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत 262 नायब तहसीलदार एवं कार्य व्यवस्थार्थ तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश भी जारी किए गए हैं। राजस्व मंडल की अतिरिक्त निबंधक श्रीमती दीप्ति शर्मा ने बताया कि यह सभी आदेश राजस्व मंडल की वेबसाइट landrevenue.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं जिन्हें ऑनलाइन देखा जा सकता है।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
