हाथों के बल भागता हैं यह युवक
वैसे तो दुनिया में हैरतंगेज कारनामें करने वालों की कमी नहीं है। आए दिन दुनियाभर में अजब-गजब वल्र्ड रिकॉड्र्स बनते रहते हैं। कोई आसमान से छलांग लगाते दिखता है, तो कोई समंदर के भीतर गोता लगते। हर कोई कुछ अलग कर दुनिया को हैरान कर देना चाहता है। प्रकृति ने इंसानी शरीर और दिमाग को इस तरह बनाया है कि यदि आप संकल्प कर लें तो किसी भी काम को बडी आसानी से अंजाम दे सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स से मिलवाने जा रहे हैं, जो रोजमर्रा के वो सारे काम हाथों से करता है, जिसे करने के लिए लोग अपने पैरों का इस्तेमाल करते हैं। हाथ के बल पर इस लडके ने कुछ ऐसे काम कर दिखाए हैं, जिसे देख लोग हैरान रह गए।
इस युवक का नाम दीरार अबोहोय है, जोकि इथोपिया में रहता हैं। अबोहोय के लिए हाथों से चलना, पैरों पर चलने के बराबर है। पलक झपकते वह हाथों के बल चलने लगते हैं। हाथों के बल चलकर लंबी दूरी तय कर लेता है है। इतना ही नहीं अबोहोय हाथों से ही सीढी भी चढ लेते हैं, गाडी को खींच लेते हैं, पहाड पर उछल कूद कर लेते हैं और तो और एक्सरसाइज भी हाथों के बल पर ही कर लेते हैं। अबोहोय कहते हैं कि उन्हें इस तरह के स्टंट करने की प्रेरणा हॉलीवुड और चाइनीज फिल्मों से मिली। यह अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करा चुके हैं, इनके परिवार वाले परेशान रहते हैं लेकिन एबहॉय को इससे कोई फर्क नहीं पडता है। वो बताते हैं कि हर दिन वह करीब 3-4 घंटे हाथों के बल चलने की प्रैक्टिस करते हैं।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
