निर्यातकों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के लिए आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ाई
- पुरस्कार के लिए अब 31 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
जयपुर, शुक्रवार, 22 जुलाई 2022। उद्योग विभाग ने राज्य के उत्कृष्ट निर्यातकों को पुरस्कृत करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ाकर 31 अगस्त, 2022 कर दिया है। उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने बताया कि पूर्व में आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई थी। राज्य के निर्यातक अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित हों एवं पुरस्कार की सभी श्रेणियों में पर्याप्त प्रतियोगी हिस्सा ले सकें। इसे ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। श्रीमती रावत ने बताया कि आवेदक विभागीय वेबसाइट www.industries.rajasthan.gov.in से आवेदन पत्र का प्रारूप लेकर संबंधित जिला उद्योग केन्द्र या संयुक्त निदेशक, उद्योग (निर्यात) की ई-मेल आईडी indrajfo16@rajasthan.gov.in या डाक द्वारा कार्यालय आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य को प्रस्तुत कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए ही आमंत्रित किए गए हैं।
Similar Post
-
जयपुर के एसएमएस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया
जयपुर, मंगलवार, 13 मई 2026। जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पता ...
-
राजस्थान के रणथंभौर में घूम रहे चीते को वापस मध्यप्रदेश भेजा गया
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। राजस्थान के रणथंभौर बाघ संरक्षित क ...
-
सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन&nb ...
