शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत
शेयर बाजार में शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 118.89 अंक बढ़कर 55,800.84 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 56 अंकों की बढ़त के साथ 16,661.25 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखी गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 114.17 अंक की बढ़त के साथ 23,815.52 अंक और स्मॉलकैप सूचकांक 108.68 अंक ऊपर उठकर 26,825.24 अंक पर खुला। बीते दिन बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 284.42 अंक चढ़कर 55,681.95 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 84.40 अंक बढ़कर 16,605.25 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
-
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। देश में सामान्य पेट्रोल और डी ...
