ईडी जो जानना चाहती है, वह रिकॉर्ड में उपलब्ध है: चिदंबरम
नई दिल्ली, गुरुवार, 21 जुलाई 2022। कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए तलब किए जाने के खिलाफ गुरुवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने इस अवसर पर कहा कि सरकार अपने राजनीतिक प्रतिशोध के कारण ऐसा कर रही है। चिदंबरम ने कहा, सरकार अपनी प्रतिशोध की राजनीति जारी रखे हुये है। उच्चतम न्यायालय में आयकर का मामला लंबित है, ईडी उच्चतम न्यायालय से बढ़कर नहीं है। ईडी क्या जानना चाहती है, ईडी जो जानना चाहती है, वह उच्चतम न्यायालय में इस मामले के रिकॉर्ड में उपलब्ध है। गौरतलब है कि ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष को धन शोधन मामले में 23 जून को तलब किया था, लेकिन उस समय वह कोरोना से संक्रमित होने के कारण स्वस्थ नहीं थीं, इसलिए उनसे पूछताछ स्थगित कर दी गई थी।
Similar Post
-
सभी मतदान केंद्रों पर विशेष एसआईआर शिविर आयोजित होगा: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चंडीगढ़, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। पंजाब के सभी मतदान केंद्रों प ...
-
एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव 27 जुलाई को
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपनी ...
-
मुर्मु रविवार को मोल्दोवा, मैसिडोनिया और रोमानिया की सात दिन की राजकीय यात्रा पर जायेंगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 ...
