वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में छूट समाप्त करना गलत फैसला: गहलोत
जयपुर, गुरुवार, 21 जुलाई 2022। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में छूट समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए इसे सामाजिक सुरक्षा की अवधारणा के खिलाफ बताया। गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया,‘‘मोदी सरकार ने संसद में बताया है कि वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट में दी जाने वाली छूट को समाप्त कर दिया गया है। यह एक गलत फैसला है जिसका दुष्प्रभाव करोड़ों लोगों पर पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह छूट अधिक आयु से उनकी आमदनी कम होने के कारण भी दी जाती थी जिसे बन्द करना सामाजिक सुरक्षा की अवधारणा के खिलाफ है।’’ गहलोत ने कहा कि बड़े उद्योगपतियों को लाखों करोड़ रुपये की कर छूट और कर्जमाफी देने वाली मोदी सरकार आमजन की रियायतों को खत्म करने का जनविरोधी कार्य कर रही है।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
