शेयर बाजार में मिले-जुले रुख के साथ कारोबार की शुरूआत
शेयर बाजार में गुरुवार को मिले-जुले रुख के साथ कारोबार की शुरूआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 5.6 अंक गिरकर 55,391.93 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 2.7 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 16,523.55 अंक पर खुला। शेयर बाजार में हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़ोतरी देखी गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 23.8 अंक की बढ़त के साथ 23,434.78 अंक और स्मॉलकैप सूचकांक 67.82 अंक ऊपर उठकर 26,545.67 अंक पर खुला। बीते दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 629.91 अंक की छलांग लगाकर करीब सवा महीने के उच्चतम स्तर 55 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 55397.53 अंक पर पहुंच गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सेंज (एनएसई) का निफ्टी 180.30 अंक उछलकर 16520.85 अंक पर था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
