दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉलेज छात्रों के एक वर्ग के लिए भौतिक कक्षाएं शुरू
नई दिल्ली, बुधवार, 20 जुलाई 2022। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों के एक वर्ग के लिए भौतिक कक्षाएं बुधवार से शुरू हुईं। कोविड महामारी के कारण पठन-पाठन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए कॉलेज परिसर में लौटे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। नए अकादमिक वर्ष के पांचवें और छठे सेमेस्टर की कक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं हालांकि, छात्रों ने दावा किया कि पहले दिन विभिन्न कॉलेजों में उपस्थिति कम रही। हिंदू कॉलेज के तीसरे वर्ष के छात्र हर्षवर्धन ने कहा कि कक्षाएं सामान्य स्थिति की ओर लौट रही हैं।
उन्होंने कहा, “कॉलेज परिसर में वापस आकर अच्छा लग रहा है यह कोविड से पहले के समय जैसा लग रहा है। उपस्थिति कम है क्योंकि अन्य शहरों में रहने वाले छात्र अभी लौटे नहीं हैं।” छात्रों को पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए कई कॉलेजों में प्रारंभिक सत्र आयोजित किये गए। किरोड़ीमल कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र लक्ष्य ने कहा कि आज कोई कक्षा नहीं हुई लेकिन एक प्रारंभिक सत्र चलाया गया। उन्होंने कहा, “आज कक्षा नहीं चली। शिक्षकों ने हमें बताया कि जब बाहर के छात्र वापस आ जाएंगे तब अगले सप्ताह से कक्षाएं संचालित होंगी।”
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
