दिल्ली में हुई झमाझम बारिश
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया। उन्होंने बुलेटिन में बताया कि राजधानी में गरज के साथ भारी वर्षा होगी और अगले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे।दिल्ली में 25 और 26 जुलाई को गरज के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आज सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जलजमाव के कारण यात्रियों को ट्रैफिक जाम के बारे में आगाह करते हुए ट्वीट किया, जलभराव के कारण एनएच -48 फ्लाईओवर के तहत महिपालपुर से गुरुग्राम की ओर जाने वाले कैरिजवे में यातायात प्रभावित है। बहरहाल, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से बुधवार सुबह पारा कुछ डिग्री बढ़ गया।
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
