एमसीएफ ने कच्चा माल नहीं मिलने के कारण मेंगलुरु संयंत्र बंद किया
नई दिल्ली, बुधवार, 20 जुलाई 2022। मेंगलूर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (एमसीएफ) ने कच्चा माल उपलब्ध नहीं होने की वजह से अपने फॉस्फैटिक उर्वरक संयंत्र को फिलहाल बंद करने की घोषणा की है। जुआरी एग्रो केमिकल्स लि. की अनुषंगी कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि उसने कच्चे माल फॉस्फोरिक एसिड की उपलब्धता नहीं होने की वजह से उर्वरक संयंत्र को बंद कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि संयंत्र का परिचालन दोबारा शुरू होने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
