मिस इंडिया सिनी शेट्टी अपने गृहनगर आईं
मंगलुरू, मंगलवार, 19 जुलाई 2022। फेमिना मिस इंडिया विजेता सिनी शेट्टी प्रतिष्ठित खिताब जीतने के बाद अपने गृहनगर उडुपी पहुंचीं। सोमवार की शाम को हवाई अड्डे पर रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सिनी के स्वागत के लिए उनके परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक ‘आरती’ की। सिनी के माता-पिता तटीय जिले उडुपी के रहने वाले हैं। संवाददाताओं से बातचीत में सिनी ने कहा कि वह खिताब जीतकर बेहद खुश हैं और अब उनकी नजर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने पर है।
एक सवाल के जवाब में सिनी ने कहा कि अगर जीवन में नया मोड़ नहीं आया होता तो वह किसी वित्तीय कंपनी में काम रही होतीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बॉलीवुड में अभिनय करने में दिलचस्पी है तो उनका जवाब था, ‘‘अगर एक अच्छा अवसर आता है तो क्यों नहीं।’’ सिनी ने कहा कि वह अपनी स्नातकोत्तर की पढ़ाई भी पूरी करना चाहती हैं। उन्होंने अपने गृह जिले की यात्रा को लेकर खुशी जताई, जहां वह गर्मी की छुट्टियां बिताती थीं।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
