शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 269.27 अंक टूटकर 54,251.88 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 91.45 अंकों की गिरावट के साथ 16,187.05 अंक पर खुला। शेयर बाजार में अधिकतर कंपनियों के शेयर लाल निशान के साथ खुले। शेयर बाजार में मिडकैप में गिरावट और स्मॉलकैप में मामूली बढ़त दिखायी दी। बीएसई का मिडकैप 36.49 अंक गिरकर सूचकांक 23,158.23 और स्मॉलकैप 11.21 अंक बढ़कर 26,148.34 पर खुला। गौरतलब है कि सोमवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 760.37 अंक की छलांग लगाकर 54521.15 अंक पर पहुंच गया था और इसी तरह एनएसई का निफ्टी 229.30 अंक उछलकर 16278.50 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
