बीकानेर के आकाश बायजू के 5 छात्रों ने जेईई मेन्स 2022 के पहले सत्र में 99 पर्सेंटाइल और उससे अधिक अंक हासिल किए
बीकानेर। बीकानेर में आकाश बायजू'एस के 5 छात्रों ने जेईई मेन्स 2022 परीक्षा के पहले सत्र में 99 पर्सेंटाइल और उससे अधिक अंक हासिल कर संस्थान और शहर को गौरवान्वित किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कल रात नतीजे घोषित किए। यह इस साल आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग के लिए दो संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं में से पहली थी। शीर्ष स्कोर करने वालों में दिव्यांशी 99.22, प्रिया पान्डे 98.60, प्रीवा लालवानी 98.59 अयाम अहमद गौरी 97.40 आदित्य विक्रम 97.38 हैं।
इन छात्रों ने आईआईटी जेईई क्रैक करने के लिए टू ईयर क्लासरूम प्रोग्राम के तहत आकाश इंस्टीट्यूट ज्वाइन किया था। इसे दुनिया की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से माना जाता है। उन्होंने कॉन्सेप्ट समझने के लिए किए गए अपने प्रयासों और लर्निंग शेड्यूल का पालन करते हुए टॉप पर्सेंटाइल के साथ जेईई की टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस मौके पर छात्रों ने कहा, हम आकाश इंस्टीट्यूट के आभारी हैं, जिसने हमें दोनों तरह से मदद पहुंचाई। इंस्टीट्यूट की कंटेंट और कोचिंग के बाद हमें विभिन्न विषयों में अन्य कॉन्सेप्ट में उलझने की जरूरत नहीं पड़ी।
छात्रों को बधाई देते हुए श्री आकाश चौधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, आकाश बायजूस ने कहा, “हम इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों को बधाई देते हैं। देशभर से जेईई मेन 2022 के पहले सेशन के लिए 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। टॉप पर्सेंटाइल हासिल करने की उपलब्धि इन छात्रों के कठिन परिश्रम व समर्पण और उनके माता-पिता के सहयोग का परिणाम है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।“
Similar Post
-
उप्र में मेधावी स्नातक छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
लखनऊ, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक् ...
-
डीयू ने एनईपी के तहत एक साल के पीजी कार्यक्रम में दाखिले की शुरुआत की
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली ...
-
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी ...
