Tecno Spark 9 लॉन्च
भारतीय मार्केट में Tecno कंपनी ने अपना Spark 9 लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 9 एक बजट स्मार्टफोन है। यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जो 11 जीबी रैम के साथ आता है जिसकी कीमत 10,000 रुपये से कम है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। साथ ही यह एंड्रॉइड 12 पर काम करता है। इसमें 11 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो जी37 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 13 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Tecno Spark 9 की कीमत और उपलब्धता:
- इस फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 8,499 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। इसकी पहली सेल 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी सेल Amazon Prime Day Sale के साथ आयोजित की जाएगी। इस दौरान कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे।
Tecno Spark 9 के फीचर्स:
- इसमें 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही यह फोन MediaTek Helio G37 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6GB तक रैम दी गई है जिसे 5GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में ट्रिपल कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में 13 मेगाइसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा वीजीए कैमरा है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही यह फोन Android 12 पर काम करता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
