तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग
नई दिल्ली, रविवार, 17 जुलाई 2022। शारजाह से हैदराबाद जा रहे इंडिगो के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण रविवार को पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करायी गयी। सस्ती विमान सेवायें देने वाली इंडिगों ने एक बयान में कहा कि पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का आभास हुआ तो शारजाह से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6 ई-1406 को कराची की ओर मोड़ दिया गया। आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त विमान भेजा जा रहा है।
गौरतलब है कि दो सप्ताह में यह दूसरा मौका है जब तकनीकी खराबी के कारण किसी विमान को कराची की ओर मोड़ा गया और वहां उतारा गया। इससे पहले पांच जुलाई को दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले एक स्पाइसजेट बी737 विमान को एक संकेतक लाइट खराब होने के बाद कराची की ओर मोड़ा गया और उतारा गया। स्पाइसजेट के एक बयान में कहा था 'विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की गई और विमान ने सामान्य लैंडिंग की। इसके बाद 138 यात्री भारत से भेजे गये एक विमान से दुबई के लिए रवाना हुए।
Similar Post
-
केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान
चंडीगढ़, मंगलवार, 19 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ...
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर- ...
-
ऑपरेशन सिंदूर 'स्मार्ट पावर' की संपूर्ण अभिव्यक्ति थी : सेना प्रमुख
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवे ...
