राष्ट्रपति चुनाव : आप ने यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा की
नई दिल्ली, शनिवार, 16 जुलाई 2022। आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी की राजनीतिक सलाहकार समिति (पीएसी) की बैठक के बाद यह घोषणा की। राष्ट्रपति पद के चुनाव में सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू के बीच मुकाबला है। मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार है। सिंह ने कहा, ‘‘हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन आप विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी।’’
बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, विधायक आतिशी तथा पीएसी के अन्य सदस्य शामिल हुए। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा। गौरतलब है कि आप गैर भाजपा, गैर कांग्रेस वाली इकलौती पार्टी है जिसकी दो राज्यों-पंजाब और दिल्ली में सरकार है। उसके दोनों राज्यों से राज्यसभा में 10 सदस्य हैं। पार्टी के कुल 152 विधायक हैं। इनमें से पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो विधायक हैं।
Similar Post
-
पंजाब में 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी : केजरीवाल
चंडीगढ़, बुधवार, 20 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संय ...
-
केरल के मुख्यमंत्री सतीशन वित्त और कानून विभाग संभालेंगे
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 20 मई 2026। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश ...
-
नीट प्रश्न पत्र लीक: पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में, खैरनार की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाई
नई दिल्ली, बुधवार, 20 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को रा ...
