महुआ मोइत्रा का केंद्र पर तंज, 'क्यों ना संसद परिसर से गांधी जी के प्रतिमा को ही हटा दिया जाए'

img

नई दिल्ली, शुक्रवार, 15 जुलाई 2022। संसद के मानसून सत्र से पहले जारी आदेशों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। कुछ दिन पहले संसद में सांसदों के द्वारा बोले जाने वाले कुछ शब्दों को असंसदीय शब्दों की श्रेणी में रखे जाने की बात कही गई थी। अब एक नए आदेश में आ गया है। आदेश में कहा गया है कि भवन परिसर का इस्तेमाल धरना प्रदर्शन, हड़ताल, अनशन या धार्मिक समारोह के लिए नहीं किया जा सकता। इसको लेकर भी अब राजनीति शुरू हो गई है। हाल में ही मां काली को लेकर अपनी टिप्पणी पर विवादों में आई तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि क्यों ना संसद परिसर से गांधी जी के प्रतिमा को ही हटा दिया जाए और संविधान से आर्टिकल 19 (1) मिटा दिया जाए। 

इससे पहले कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘विषगुरू का ताजा प्रहार...धरना मना है।’’ भवन परिसर का इस्तेमाल धरना, प्रदर्शन, हड़ताल, अनशन या धार्मिक समारोहों के लिये नहीं किया जा सकता। राज्यसभा सचिवालय के बुलेटिन में यह बात कही गई है। धरना, प्रदर्शन को लेकर यह बुलेटिन ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले ही लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी असंसदीय शब्दों के संकलन को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा था। मानसून सत्र से पहले राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी द्वारा जारी बुलेटिन में इस विषय पर सदस्यों से सहयोग का अनुरोध किया गया है। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement