पुलिस गौहर चिश्ती को लेकर अजमेर पहुंची
अजमेर, शुक्रवार, 15 जुलाई 2022। राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बाहर भड़काऊ नारे लगाने वाले आरोपी गौहर चिश्ती को पुलिस हैदराबाद से गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार देर रात अजमेर लेकर आई। पुलिस उसे देर रात करीब दो बजे क्रिश्चियनगंज थाने लेकर पहुंची। पुलिस गौहर के साथ उसे हैदराबाद में शरण देने वाले व्यक्ति को भी साथ लाई है। गौहर के खिलाफ दरगाह थाने में मुकदमा दर्ज है लेकिन उसे क्रिश्चियनगंज थाने में रखा गया है जहां सशस्त्र पुलिस जवान पहरा दे रहे है । पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट मीडिया के साथ गौहर चिश्ती की गिरफ्तारी के हर पहलू को साझा करेंगे और इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जायेगा । उल्लेखनीय है कि गौहर चिश्ती ने गत 17 जून को अजमेर दरगाह के बाहर निजामगेट पर भड़काऊ भाषण दिया था । बाद में दरगाह थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । मुकदमा दर्ज होने के बाद 23 जून को वह फरार हो गया था।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
