शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत
शेयर बाजार में शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 221.73 अंक चढ़कर 53,637.88 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 72.15 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 16,010.80 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त दिखायी दी। बीएसई का मिडकैप 56.69 अंक बढ़कर 22,720.00 अंक और स्मॉलकैप 69.79 अंकों की बढ़त के साथ 25,715.47 अंकों पर खुला। गौरतलब है कि बीते दिन बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 98 अंक फिसलकर 53,416.15 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 28 अंक उतरकर 15,938.65 अंक पर रहा था।
Similar Post
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
-
वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बिखराव, इस समय का सबसे बड़ा जोखिम : आरबीआई गवर्नर
मुंबई, शुक्रवार, 05 जून 2026। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर् ...
