अदालत ने मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा
नई दिल्ली, गुरुवार, 14 जुलाई 2022। दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर द्वारा 2018 में एक हिंदू देवता के बारे में किये गये एक ‘‘आपत्तिजनक ट्वीट’’ से संबंधित मामले में उनकी जमानत याचिका पर आदेश शुक्रवार के लिए सुरक्षित रख लिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जांगला ने आरोपी के साथ-साथ अभियोजन पक्ष के वकील की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। एक मजिस्ट्रेट अदालत ने मामले में दो जुलाई को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत (जेसी) में भेज दिया था।
Similar Post
-
सभी मतदान केंद्रों पर विशेष एसआईआर शिविर आयोजित होगा: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चंडीगढ़, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। पंजाब के सभी मतदान केंद्रों प ...
-
एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव 27 जुलाई को
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपनी ...
-
मुर्मु रविवार को मोल्दोवा, मैसिडोनिया और रोमानिया की सात दिन की राजकीय यात्रा पर जायेंगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 ...
