यदि आप आलसी व दुखी हैं तो यह नौकरी आपके लिए है, कम्पनी ने निकाली भर्ती
आज के प्रतिस्पर्धी जमाने में जहाँ युवाओं को नौकरी पाने के लिए रात-दिन एडी चोटी का जोर लगाना पड़ता है, वहाँ यदि किसी को अपने आलस के चलते नौकरी मिल जाए तो क्या कहना। निजी कम्पनियाँ अपने यहाँ मेहनती और जुझारू युवाओं को काम देना पसन्द करती हैं। लेकिन इसके उलट एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां कम्पनी ने अनोखी नौकरी निकाली है जिसमें मेहनती नहीं बल्कि आलसी लोगों की जरूरत है। सोशल मीडिया पर इस नौकरी का विज्ञापन खूब वायरल हो रहा है जिसने सभी को हैरानी में डाल रखा है। आप भी काम करने से कतराते हैं या फिर आपको अपना ऑफिस पसंद नहीं है।
या फिर कुछ ऐसा काम चाहते हैं जहां जाकर आप बस आराम कर सकें तो यह आपके लिए बहुत अच्छी नौकरी हो सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस नौकरी के लिए उम्मीदवार की योग्यता ना तो कोई डिग्री है और ना किसी खास क्षेत्र में दक्षता बस कैंडिडेट का दुखी, आलसी और कामचोर होना बहुत जरूरी है। आपको काम करने का मन नहीं है, आप आलसी है, आपके भीतर आलस है, आप दुखी हैं तो ये नौकरी आपके लिए परफेक्ट है। दरअसल सोशल मीडिया पर इस अजीबोगरीब नौकरी का विज्ञापन वायरल हो रहा है।
इस नौकरी को देने वाली कंपनी को ऐसे कर्मचारी की तलाश है जो आलसी और कामचोर होने के साथ-साथ दुखी भी हों। ट्विटर पर वायरल हो रहे इस नौकरी के विज्ञापन में लिखा है- स्टाफ की जरूरत है, जो आलसी और दुखी हों , ताकि वो यहां पहले से काम कर रहे स्टाफ के साथ घुल-मिल सकें। ऐसे उम्मीदवारों को अपने सीवी के साथ आने के लिए कहा गया है। इस जॉब के लिए सिर्फ एक शर्त रखी गई है कि, उम्मीदवार आने से पहले नहाकर जरूर आएं। खास बात यह है कि, लोग इस जॉब वैकेंसी के विज्ञापन को पढक़र बहुत खुश हो रहे हैं और ये खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। हालांकि इस विज्ञापन में न तो कंपनी का नाम दर्ज है न पता लिखा गया है।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
