तेजप्रताप यादव को मथुरा में कार से ‘परिक्रमा’ करने की नहीं मिली इजाजत
मथुरा (उत्तर प्रदेश), बुधवार, 13 जुलाई 2022। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव को बुधवार को अधिकारियों ने यहां कार से गिरिराज महाराज मंदिर की ‘परिक्रमा’ करने की इजाजत नहीं दी। बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगलवार को अपने पिता की अच्छी सेहत की कामना लेकर गोवर्धन पहुंचे थे। वह कार से ही सप्तकोसीय परिक्रमा लगाना चाहते थे लेकिन अनुमति न मिलने पर उन्हें लौटना पड़ा। अधिकारियों ने मुड़िया पूर्णिमा के चलते भारी भीड़ का हवाला देते हुए यादव के कार में परिसर में प्रवेश करने और परिक्रमा करने के अनुरोध को अस्वीकार करने का कारण बताया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अक्सर मथुरा व वृंदावन आने वाले तेज प्रताप मंगलवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनकी कार को एक बैरियर पर रोका गया और वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने यादव को सूचित किया कि वाहनों का प्रवेश सख्त वर्जित है। तेज प्रताप इससे कथित तौर पर नाराज हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उन्हें रोका जा रहा है। बाद में वह गाड़ी के साथ प्रवेश के लिये औपचारिक अनुमति लेने पास के एक पुलिस थाने पहुंचे लेकिन थानाध्यक्ष ने उनके इस अनुरोध को ठुकरा दिया।
गोवर्धन के पुलिस उपाधीक्षक गौरव त्रिपाठी ने बताया, “मुड़िया पूर्णिमा पर भारी भीड़ के मद्देनजर गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाना तो क्या, शहर में ही गाड़ी प्रवेश करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। केवल ड्यूटी कर रहे अधिकारियों व आपातकालीन सेवाओं में लगी गाड़ियां ही शहर में प्रवेश करने के लिए प्रतिबंध से बाहर रखी गई हैं।’’ त्रिपाठी ने कहा, ‘‘जो भी परिक्रमा या मंदिर में दर्शन करना चाहता है वह पैदल जाकर ऐसा कर सकता है। लेकिन वाहन अंदर लेकर जाने की इजाजत नहीं है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
