सड़क हादसा : SUV और पिक-अप में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 22 घायल
बुलंदशहर, बुधवार, 13 जुलाई 2022। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 22 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर बुधवार को एक एसयूवी व पिक-अप ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गए। अपर जिलाधिकारी वी के गुप्ता ने बताया कि, ‘‘बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर आज सुबह एक एसयूवी समेत दो वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एसयूवी सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बदायूं जिले के आशीष (30) और अलुवेश (31) के तौर पर हुई है।
Similar Post
-
पंजाब में 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी : केजरीवाल
चंडीगढ़, बुधवार, 20 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संय ...
-
केरल के मुख्यमंत्री सतीशन वित्त और कानून विभाग संभालेंगे
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 20 मई 2026। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश ...
-
नीट प्रश्न पत्र लीक: पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में, खैरनार की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाई
नई दिल्ली, बुधवार, 20 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को रा ...
