भाजपा के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली, मंगलवार, 12 जुलाई 2022। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री एवं राज्य विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राम ने कहा कि वह उस पार्टी में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, जिसने देश की स्वतंत्रता हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भाजपा से नाराजगी की वजह से कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहा हूं। मैंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को आगे ले जाने का फैसला सोच-समझकर लिया है।’’ राम ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस राज्य में सरकार बना पाएगी, क्योंकि राज्य के लोग भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और पेंशन योजना से सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम राज्य के लोगों के समक्ष ये मुद्दे उठाएंगे और कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने में मदद करेंगे।’’ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला ने खीमी राम का कांग्रेस में स्वागत किया और कहा कि यह राज्य में हवा के रुख का संकेत है। एआईसीसी के सचिव सुधीर शर्मा और तिजेंद्र बिट्टू भी इस मौके पर मौजूद थे।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
