इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी भीषण आग
- मचा हड़कंप, जान बचाकर भागे लोग
नई दिल्ली, मंगलवार, 12 जुलाई 2022। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक कार्यालय में मंगलवार को आग लग गयी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने चार लोगों को बचाया । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना करीब साढ़े बारह बजे मिली । जनकपुरी पुलिस थाने के निकट स्थित कीर्ती शिखर टावर की 11 वीं मंजिल पर यह आग लगी । अधिकरियों ने बताया कि कुल 11 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया । उन्होंने बताया कि दोपहर बाद एक बज कर करीब 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया । उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
