मानसून सत्र से पहले निजी यात्रा पर विदेश गए राहुल गांधी
नई दिल्ली, मंगलवार, 12 जुलाई 2022। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र से पहले विदेश चले गए हैं। आपको बता दें कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने वाला है और इससे पहले राहुल गांधी विदेश चले हैं। हालांकि संसद सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद स्वदेश लौट आएंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी 17 जुलाई को वापस आ जाएंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी आज विदेश चले गए हैं, रविवार 17 जुलाई को वापस आएंगे। राहुल गांधी किस देश गए हैं ? हालांकि इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन यह बताया जा रहा है कि उन्होंने कतर एयरलाइन्स से उड़ान भरी है। ये राहुल गांधी की निजी यात्रा है और वो राष्ट्रपति चुनाव से पहले वापस आ जाएंगे।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार राष्ट्रपति चुनाव में कौन विजयी होता है। जबकि 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। लेकिन अभी तक एनडीए और विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है।
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
